भाजपा बनायेगी प्रदेश में सरकार

जौनपुर। शाहगंज विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश मिश्रा विकास खण्ड के कई गांवों में तिरंगा यात्रा निकाली तथा लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने हेतु प्रेरित किया। कार्यकर्ताओं के साथ अरसियां बाजार में उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव में प्रदेश में बहुमत की सरकार बनायेगी। सपा के जंगलराज से लोग ऊब चुके हैं। लोकतंत्र में बसपा नेताओं द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से बसपा पतन के रास्ते पर पहुंच चुकी है तथा प्रदेश की जनता बसपा के नेताओं के अशोभनीय बयान से क्षुब्ध एवं आक्रोशित है,इसलिए प्रदेश में भाजपा के विकास रथ को रोक पाना अब मुश्किल है है। सबका साथ -सबका विकास का संकल्प लेकर भाजपा निरन्तर जनहित की भावना से प्रेरित होकर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आज भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि रविवार को पट्टीनरेंद्रपुर बाजार से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जो सरायमोहिउद्दीनपुर में जाकर समाप्त होगी। संचालन पवन पाल ने किया। इस अवसर पर अजीत प्रजापति, राकेश उपाध्याय, साधू तिवारी, संजय, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 3312846741599091977

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item