राजीव गांधी का जन्मदिन मना
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_905.html
जौनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न राजीव गांधी का जन्मदिन शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी ने देश की नयी पीढ़ी को इक्कीसवी सदी में स्थापित करने के लिए जो संरचना किया था आज वह मूर्त रूप लेता दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर नियाज ताहिर, चन्दशेखर सिंह, मोती लाल बिन्द,शोभ नाथ बिन्द,राकेश उपाध्याय, राम सेवक यादव, आनन्द मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन विजय शंकर उपाध्याय ने किया।