संघर्षो से घिरा रहा विहिप का कालखण्ड

जौनपुर। सिकरारा ब्लाक के बाबा राम गोविन्द दास जूनियर हाई स्कूल के कार्यकर्ताओं ने विश्व हिन्दू परिषद का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं ने बाइक से भमण कर जागरूकता अभियान चलाया। इसके पश्चात अशोक सिघल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया एवं आचार्य पद्वति एवं विजय महामंत्र का उद्घोष कर कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए संगठन मंत्री मनोज ने कहा कि 52 वर्ष के इतिहास में विहिप का कालखण्ड निरंतर संघर्षो से घिरा है। हिन्दू हितांे की रक्षा के लिए संगठन सदैव आन्दोलन स्वरूप में दिखा। जिलाध्यक्ष राकेश चन्द ने कहा कि विहिप द्वारा जितने भी आन्दोनल देश भर में हुए उसमें विजय हासिल हुआ। सेवा के क्षेत्र में विहिप कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सेवा निवृत्त खण्ड विकास अधिकारी हीरा लाल पाण्डेय ने कहा कि मैकाले शिक्षा पद्वति ने देश की समरसता को तोड़ने का काम किया। राजकुमार सिंह, राजकुमार जायसवाल, प्रभाकर मिश्र, अभय सिंह, प्रशान्त सिंह, आशीष कुमार सिंह, साहिल सिंह, अंकित सिंह, राम अवया यादव, सभाजीत यादव, वैभव सिंह आदि मौजूद रहे।

Related

news 3911109399521071232

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item