जिले भर में निकाला गया तिरंगा यात्रा
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_594.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर आज तिरंगा यात्रा जनपद के विभिन्न कोनों में निकली। जिसमें केराकत विधान सभा क्षेत्र में भाजपा नेता दिग्विजय सिंह गिहार के नेतृत्व में आज बजरंग नगर से लगभग 250 मोटर साइकिल जुलूस के साथ तिरंगा यात्रा निकला जो कोइलारी, उचैवा, केरहुवा, अमरौली, चन्दवक, खुज्जी मोड़ सहित कई गांवों में तिरंगा यात्रा गयी। भाजपा नेता दिग्विजय सिंह गिहार ने तिरंगा यात्रा के जनसम्पर्क के दौरान कहा कि भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में सर्व समाज का विकास जोरो से हो रहा है जिसमें सबसे ज्यादा विकास दलित समाज का हुआ। केन्द्र सरकार बगैर भेद-भाव के विकास कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में केराकत सहित जनपद के सभी सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा और प्रदेश में भाजपा के पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उक्त अवसर पर जिलाउपाध्क्ष भाजपा डा. निपेन्द्र सिंह, बालेन्द्रु प्रसाद सिंह, आलोक सिंह, मनोज कन्नौजिया, सच्चिदानन्द शर्मा, बीरेन्द्र ज्योति, पिंकू सिंह, नीरज मौर्य सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
उधर मड़ियाहू विधान सभा क्षेत्र में भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष डा. रमाशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकली जो गांव-गांव सम्पर्क करके भाजपा के केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बाताया। उधर नगर के खासनपुर वार्ड में भाजपा नेता राजेन्द्र सिंह डाटा ने तिरंगा यात्रा निकाला और मोदी सरकार की नीतियों को जनता को बताया। उक्त अवसर पर डा. संजय पाण्डेय, रामकृष्ण बिन्द बाबाजी, दिलीप कुमार, पप्पू मौर्या आदि उपस्थित रहे।
उधर नगर विधान सभा क्षेत्र के खेतासराय क्षेत्र में भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, मण्डल अध्यक्ष अजय सिंह प्रधान, महामंत्री कृष्णा बरनवाल के नेतृत्व में एक विशाल दुपहिया तिरंगा यात्रा निकली जो विभिन्न गांवेां में होते हुये सरायख्वाजा में जाकर समाप्त हुयी। बच्चा भइया ने बताया कि तिरंगा यात्रा से जन-जन का जुड़ाव हो रहा है