जाने गवां कर मिली है आजादी
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_542.html
जौनपुर। नगर के सिपाह स्थित गोकुल एकेडमी में स्वतत्रंतादिवस धूम धाम से मनाया गया। ध्वजा रोहण विद्यालय के प्रबन्धक अरूण कुमार यादव ने किया। उन्होने कहा कि हजारों ने जान गंवा कर आजादी पायी है इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सभी की है। बच्चे कल के भविष्य हैं उन्हे आजादी की कीमत समझाने की जरूरत है। राष्ट्रगान के बाद बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति किया। जो अति सराहनीय रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनीति मौर्या, नीलिमा यादव, रूआब फात्मा, फिजा, रूक्सी, जेहराबानो आदि मौजूद रही। इसी प्रकार सेण्ट जेवियर्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजा रोहण प्रधानाचार्य ने किया। मां सरस्वती व शहीद हुए महापुरूषों की प्रतिमा पर दीपइ प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें देश भक्ति गीत,भाषण, जलियावाला काण्ड एवं राष्ट्रीय एकता पर नाटक प्रस्तुत किया गया। शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपने विचार प्रस्तुत किये। इसी प्रकार राष्ट्रीय जन गौरव पार्टी के मियांपुर स्थित कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय बाबा व प्रमोद कुमार राय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। राष्ट्रगान के बाद पार्टी के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया। सदर विधान सभा प्रत्याशी डा0 आनन्द मिश्रा, सुनील उपाध्याय, अक्षय राय, राजेश गुप्ता, अंशुल कुमार, संन्तोष उपाध्याय, रोहित निषाद, शेखर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार उपाध्याय ने किया।