भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पुलिस अधिक्षक समेत अनेकों पुलिसकर्मियों को बाधेंगी रक्षा सूत्र
https://www.shirazehind.com/2016/08/blog-post_272.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक आवश्यक बैठक कैम्प कार्यालय
पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माधुरी गुप्ता की अध्यक्षता में आहूत की
गयी, जिसमे मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय
उपस्थित रहेI
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बताया की भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जनपद के प्रमुख थानों पर अपने पुलिस भाइयों को राखी बाँधी जायेगी और उनसे माँ, बेटी, बहुओं के सम्मान और सुरक्षा का वचन लिया जायेगा, क्योंकी प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायकों ने पूरी प्रशासनिक व्यवस्था को ध्वस्त कर के रखा हुआ है, उनसे अब कोई उम्मीद नहीं बची है, हर घटनाओं में प्रदेश मुख्यमंत्री के चाचाओं का ही नाम आता हैI
बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री पूनम विश्वकर्मा, मंजू उपाध्याय, डॉ रंजना सिंह, मेनका सिंह ने कहा की कल प्रातः 11 बजे सभी महिला कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर यहाँ से पुलिस अधिक्षक आवास पर पहुंचकर पुलिस अधिक्षक को राखी बाधेंगी उसके उपरांत पुलिस लाइन के सभी पुलिस भाइयों को रक्षा सूत्र बाधेंगी और मिष्ठान खिलाएँगीI
बैठक की अध्यक्षता कर रही महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माधुरी गुप्ता ने कहा की सभी महिलाएं टीम बनाकर अलग-अलग थानों पर पहुंचकर थानाध्यक्षों के साथ-साथ वहाँ उपस्थित पुलिसजनों को रक्षा सूत्र बाधेंगीI बैठक का संचालन अनुपमा राय ने कियाI
बैठक में रीता जायसवाल, दिव्या सिंह, शिखा सिंह, उषा मौर्या, विजय लक्ष्मी गुप्ता, अंजू सिंह, अनीता दूबे, राधिका तिवारी, करुणा मौर्या, विमला श्रीवास्तव आदि महिला कार्यकर्तायें मौजूद रहींI