मानके अनुरूप सड़क न बनने ग्रामीण खफा

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खण्ड के देवकली बाजार से पसेवा गांव में जाने वाली सड़क की मरम्मत का कार्य इस समय चल रहा है। मानक के अनुरूप कार्य न होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। एक तरफ सड़क बन रही है तो दूसरी तरफ गिट्टियां उखड़ रही है। गिट्टी भी कम डाली जा रही है। यही हालत देवकली से मई घाट तक बनने वाले सड़क की भी है। पूर्व में एई द्वारा ग्रामीणों को सड़क मानक के अनुरूप बनाने तथा ब्रेकर हटाने का आस्वासन दिया गया। लेकिन ऐसा नहीं किया गया। आज तक सड़क पहले की तरह है। यहां तक कि शोभनाथ यादव, भगत चायवाले के घर के निकट सड़क पर एक फुट पानी लगने की आशका है। सड़क नीची बनायी गयी है। गिट्टी मानक के अनुरूप डाली गयी होती तो पानी रूकने की संभावना नहीं रहती। सड़क पर बने गढढे पहले की तरह है। संजय सिंह, कमलेश सिंह, पिण्टू सिंह, कपिल देव, मनोज सरोज,सिकन्दर विश्वकर्मा, राजन प्रजापति, अखिलेश विश्वकर्मा, महेन्द्र कन्नौजिया, सागर कन्नौजिया, रवि विश्वकर्मा, विवेक सरोज, रोशन सरोज, गोलू सरोज, राकेश सिंह, विशाल सरोज, रोहित , बबलू सरोज, पिण्टू सरोज, दुर्गेश प्रजपाति, विभूति प्रजापति, छोटू सिंह, जय सिंह,काले वर्मा, गप्पू सरोज आदि ने सड़क मानक के अनुरूप बनवाने की मांग की है।

Related

news 5505301557836361644

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item