मोदी की रैली में जौनपुर से शामिल होंगे 45 हजार लोग : सुशील उपाध्याय

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने आज नगर एक होटल में एक पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि 13 जून को इलाहबाद में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 2017 विधान सभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। यह चुनाव भाजपा भारी बहुमत से जीतकर  सरकार बनाएगी। 


सुशील ने बताया कि इस रैली को सफल बनाने के लिए जौनपुर 45 हजार लोग शिरकत करेंगे। जनता और कार्यकर्ताओ को इलाहबाद ले जाने के लिए 303  बस और एक हज़ार छोटे वाहन को लगाया गया है इसके आलावा भारी संख्या में लोग ए जे ट्रेन से जायेंगे। 
इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया , युवा नेता पुष्पराज सिंह , मीडिया प्रभारी राजवीर सिंह दुर्गवंशी , भूपेंद्र सिंह , आर डी चौधरी समेत कई भाजपा नेता मौजूद रहे। 

Related

news 7079702365431824678

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item