J.C.I जौनपुर चेतना ने मनाया ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’
https://www.shirazehind.com/2016/04/jci.html
जौनपुर। जे.सी.आई. चेतना की अध्यक्ष मेघटना रस्तोगी ने आज विश्व स्वास्थ्य दिवस होटल रिवर व्यू में आयोजित किया। इसके अन्तर्गत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ0 शोभा बिन्द ने स्त्रियों मेें होने वाली एक गम्भीर बीमारी सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय का कैंसर) के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उसके बचाव के तरीके बतायें। डाॅ0 शोभा ने बताया कि अगर इसकी वैक्सीन लगवा ली जाय तो इस बीमारी से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके अतिरिक्त उनहोंने स्त्रियों में होने वाली अन्य बीमारियों एनीमिया, अर्थराइटिस, ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जानकारी दी व उसके निदान बतायें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चारू शर्मा, रिचा गुप्ता, मधु गुप्ता, रीता कश्यप, ममता, नारायणी, अल्पना, मेनका, रोशनी, रश्मि, पूजा, आराधना, प्रियंका, आरती उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की संयोजक कल्पना केसरवानी ने आये हुए सभी लोगों को धन्यवाद दिया।