सपा की नीतियो से बिचौलिए हो रहे मालामाल: लोकदल
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_870.html
भदोही। लोकदल के मिर्ज़ापुर मंडल प्रभारी व
जिलाध्यक्ष भदोही जयराम पाण्डेय ने सोमवार को कावल में किसानो के बीच जन
चौपाल लगा कर किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की सपा सरकार किसान
बिरोधी है इस सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते बिचौलिए दिन ब दिन
मालामाल होते जा रहे है। धान गेहू की फसलो को जब क्रय केन्द्रो पर बेचने के
लिए जाते है तो केंद्र बंद रहता है वहा की अब्यवस्थाओ को देख किसान
बिचौलियों को औने पौने दामो में अपना अनाज बेचने को मज़बूर हो जाते है।इस
सपा सरकार के अब तक के शासनकाल में किसानो की तीन फासले ओलबरिष्ट्री व
चक्रवाती तूफान तथा सुखा से बर्बाद हो चुकी है।
उन्होंने कहा इस दैविक आपदा से मिर्ज़ापुर मंडल के भदोही
सोनभद्र मिर्ज़ापुर के किसानो का हज़ारो एकड़ फसलो के नुकसान का सही ढंग से
आकलन का सर्वे तक नहीं कराया जा सका है। सूबे की सपा सरकार व जिला प्रशासन
लगातार किसानो की अनदेखी कर रही है। जनचौपाल में सूर्यवंश सिंह वकील अहमद
बबलू प्रजापति रामआसरे बिंद सतीश कुमार नरेश कन्नौजिया गणेश ओपी चौटाला आदि
पदाधिकारी व किसान उपस्थित थे।