शिवपाल सिंह यादव के कार्यक्रम हेतु तैनात किये गये मजिस्ट्रेट

जौनपुर।  प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि  मंत्री लोक निर्माण सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता परती भूमि विकास राजस्व अभाव सहायता पुनर्वास तथा लोक सेवा प्रबन्धन विभाग उत्तर प्रदेश शासन शिवपाल सिंह यादव 11 अप्रैल  को जौनपुर आयेंगे। जिला मजिस्ट्रेट भानुचन्द्र गोस्वामी ने सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए  मजिस्ट्रेट की तैनाती की है।  मंत्री जी 9 बजे ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउण्ड लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे हैलीपैड-डी0ए0वी0 कॉलेज हौज ब्लाक सिरकोनी थाना जफराबाद पहुचेंगे। इस कार्यक्रम में सुरक्षा एवं शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत तहसीलदार केराकत पीके राय को तैनात किया है। कार्यक्रम स्थल डीएवी कालेज हौज उपजिला मजिस्ट्रेट सदर आर के पटेल, मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, मार्ग सुरक्षा व्यवस्था के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट केराकत सुशील लाल श्रीवास्तव, क्रू-व्यवस्था से सम्बन्धित व्यवस्थायें हेतु तहसीलदार सदर कृष्णानन्द तिवारी, सेफ हाऊस पर तहसीलदार मड़ियाहॅू कडे़दीन शर्मा को तैनात किये गये है। शिवपाल जौनपुर में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़कों/पुलों तथा सिंचाई विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास/उद्घाटन करेंगे। इस व्यवस्था के प्रभारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट रजनीश चन्द्र को तैनात किया गया है। इसके उपरान्त हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11ः15 बजे पुलिस लाइन जौनपुर पहुचेंगे तथा 11ः20 बजे पुलिस लाइन जौनपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11ः30 होटल रघुवंशी अम्पायर, टीडी कालेज मार्ग ओलन्दगंज पहुचेंगे तथा  होटल रघुवंशी अम्पायर के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। हेलीपैड पुलिस लाइन पर तैनात बदलापुर तहसीलदार जयराम मौर्य, निरीक्षण गृह जौनपुर के लिए सदर तहसीलदार न्यायिक रमेश कुमार, कार्यक्रम स्थल होटल रघुवंशी एम्पायर नगर मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी, तहसीलदार शाहगंज रमाकान्त वर्मा, मार्ग सुरक्षा व्यवस्था हेतु उप जिला मजिस्ट्रेट मड़ियाहॅू रामकेस यादव, क्रे-व्यवस्था हेतु नायब तहसीलदार सदर राम कुमार राम, सेफ हाऊस पर मछलीशहर तहसीलदार रामजीत मौर्य को तैनात किया गया है। जो आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। इस व्यवस्था के प्रभारी अपर जिला मजिस्ट्रेट राम सिंह होगे। माननीय मंत्री जी जौनपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1ः30 बजे ला मार्टीनियर कॉलेज ग्राउण्ड लखनऊ पहुचेंगे।     
                                                        

Related

politics 4158985844800584244

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item