डीएम ने गेहूं खरीद केन्द्रों की किया समीक्षा
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_276.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में
कलेक्ट्रेट सभागार मे गेहूं खरीद केन्द्रों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के
दौरान 19 गेहॅू खरीद केन्द्र के बन्द पाये जाने पर जिलाधिकारी ने नराजगी
व्यक्त करते हुए कहा कि अब अगर कही क्रय केन्द्र बन्द पाया जायेगा तो वहॉं
के क्रय समित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। सभी क्रय केन्द्रो पर
बैनर लगाना अनिवार्य है। प्रत्येक क्रय केन्द्र को पॉच लाख रुपये उपलव्ध
कराये गये है। क्रय केन्द्र पर बोरे के साथ ही सभी अन्य मानक का पालन किया
जाय। किसी भी दशा में अढतियों को लाभ न मिलने पाये। जॉंच मे किसी प्रकार की
अनियमिता/कमी पाये जाने पर क्रय केन्द्र प्रभारी के खिलाफ कठोर कार्यवाही
की जायेगी। बैठक में 09 केन्द्र प्रभारी के न आने पर नराजगी व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि सभी उप जिलाधिकारी, तहसीदार खण्ड विकास अधिकारी को
पर्यवेक्षणी अधिकारी बनाया गया है पूरी तरह से निरन्तर अनुश्रवण कर यह
सुनिश्चित करे कि कही कोई कमी न आने पावें। बैठक मे ए.डी.एम. द्वय रजनीश
चन्द्र, राम सिंह नगर मजिस्ट्रेट उमाकान्त ़ित्रपाठी, डिप्टी कलेक्टर रिंकी
जायसवाल, प्रियंका सिंह सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार अन्य अधिकारीगण
उपस्थित रहे।