स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित
https://www.shirazehind.com/2016/04/blog-post_18.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शाहगंज नगर के उत्सव वाटिका में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बन चुकी है। भाजपा लोकतांत्रिक व कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बैठक का संचालन नगर मण्डल अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने किया। अन्त में अनिल मोदनवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल, समाजसेवी प्रदीप जायसवाल, सुनील अग्रहरि, राजकुमार अग्रहरि, संदीप जायसवाल, अजय जायसवाल, देवी प्रसाद चैरसिया, दिवाकर मिश्रा, पप्पू पाण्डेय, वीरेन्द जायसवाल, भोवनेश्वर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।