भाजपा को अस्मत बचाने के लिए चलना होगा एक जाति एक टिकट की राह !


जौनपुर। लोकसभा चुनाव 2014 के बाद से जिले में भाजपा की स्थिति दिन प्रतिदिन नाजुक होती जा रही है। हालत इतता े खराब होता जा रहा कि अब परमम्परा गत भाजपा का मतदाता भी पार्टी की आलोचना करना शुरू कर दिया है। इसका जिम्मेदार कोई और नही बल्की पार्टी के ही माई बाप बनने वाले लोग अपने निकम्मेपन्न के कारण पार्टी को डायलसिस पर भेजने का कार्य किया है। अगर समय रहते प्रदेश संगठन ने इस पर ध्यान नही दिया तो मिशन 2017 पूरी तरह से जमीदोज हो जायेगा।
लोकसभा चुनाव में इसी जिले की जनता ने प्रचण्ड बहुमत देकर दो सांसद चुना। उसके बाद पंचायत चुनाव हुआ उसमें भाजपा के प्रत्याशियो को बुरी तरह पराजय सामना करना पड़ा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी को कोई कैडिडेट नही मिला। एमएलसी का चुनाव आया तो किसी भाजपाई की हिम्मत नही हुआ कि वह इस चुनाव मैदान में उतरे अंत में एक योजना के तहत सपा नेता सतीश सिंह को भाजपा में शामिल करके चुनाव मैदान में उतार दिया। इस चुनाव में भाजपा की करारी हार ही नही हुआ बल्की जमानत भी जब्त हो गयी। हलांकि भाजपा से निष्काषित महराजगंज के ब्लाक प्रमुख माण्डवी सिंह के पति विनय सिंह ने एक प्रेस कांफेंस में जिलाध्यक्ष पर यह आरोप लगाया था कि मैने एमएलसी का टिकट मांगा था लेकिन जिलाध्यक्ष मेरे आवेदन को फाड़ दिया और पैसा लेकर सतीश सिंह को प्रत्याशी बना दिया गया। फिलहाल यह तो पार्टी के भीतर का मामला है लेकिन इन्ही सब क्रिया कलापो के चलते भाजपा दिन प्रतिदिन गर्त में जाती दिखाई पड़ रही है।
इस मामले पर आज शिराज ए हिन्द डाॅट ने कुछ पुराने भाजपा नेता और बुध्दजीवी लोगो से बातचीत किया । बातचीत में जो बात सामने आयी है उसमें साफ हो गया कि अब हर जाति के लोगो को साथ लेकर चलने में ही भलाई है। एक जाति को एक टिकट दिया जाय तभी भाजपा अस्मत बच पायेगी।
हम अगर सदर विधानसभा की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस सीट पर पिछड़ी जाति खासकर बनिया पर दांव आजमाये तो यहां कमल खिल सकता है। इसमें पंकज जायसवाल ओमप्रकाश जायसवाल और इंजीनियर कृष्णकुमार उर्फ मुन्नू जायसवाल का नाम सबसे ऊपर आता है। पहले नम्बर पंकज जायसवाल है वे नगर पालिका परिषद का चुनाव लड़ चुके है और हमेशा राजनीत में सक्रिय भी रहते है। दूसरे नम्बर ओमप्रकाश जायसवाल है। वे नगर पालिका शाहगंज के चेयर मैन रहे चुके है उनकी पार्टी के ऊपर लेबल काफी अच्छी पकड़ तो है लेकिन ग्राउण्ड लेबल पर कोई खास पैठ नही दिखाई देती क्यो कि पार्टी का होने वाले धरना प्रर्दशन व अन्य  कार्यक्रमो में उनका चेहरा नही दिखता ै। तीसरे नम्बर पर आते ही इंजीनियर कृष्णकुमार जायसवाल ये तीसरे नम्बर पर जरूर है लेकिन ये आम जनता के खासे चहेते है। सदर विधान सभा के उत्तरी छोर पर उनको झण्डा लगाने की जरूरत नही है उनका चेहरा ही भाजपाई होने का सबूत देता है। ये खेतासराय व आसपास के इलाके में होने वाले साम्प्रदायिक विवादो को बड़ी आसानी से निपटा देते है और हमेशा हर जाति के लोगो को साथ लेकर चलने की झमता रखते है। अगर पार्टी ने इन्हे दांव पर लगाया तो ये सदर विधान सभा में कमल खिल सकता है।
 शाहगंज विधान सभा से सपा का किला ढहाने के लिए यादव विरादरी को उतारा जाय तो यह भाजपा का परचम लहरा सकती है। इसी तरह जफराबाद विधानसभा में कमल खिलाने के लिए क्षत्रिय प्रत्याशी उतारना होगा। यहां सबसे मजबूत प्रत्याशी डा0 हरेन्द्र प्रताप सिंह होगे। क्यो कि डा0 हरेन्द्र सिंह हर जाति को साथ लेकर चलते है। और अन्य लोगो को ऐसा करने सलाह भी देते है। वे हमेशा अन्य पिछड़ी जातियों के दुःख सुख में खडे़ दिखाई पड़ते है। इतना ही नही श्री सिंह पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यक्रमो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते है।
मडि़याहूं विधानसभा पर भाजपा को परचम लहराने के लिए किसी पटेल को दाव पर लगाना होगा।
मुंगराबादशाहपुर सीट पर विधायक सीमा द्विवेदी अपने कार्य व्यवहार से भाजपा झण्डा बुलंद किये हुए है इन्हे इसी जगह बरकरार रखना होगा।
बदलापुर में बाबा दुबे से मुकाबला करने के लिए क्षत्रिय ब्राहमण छोड़कर किसी पिछड़ी जाति को अजमाया जाय तो यहां कमल खिल सकता है। सबसे हैरत की बात यह है कि भाजपा में पिछड़ी जाति का कोई खास नेता दिखाई नही देता इस लिए जो भी पिछड़ी जाति का सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता को आगे लाने की जरूरत है।
मल्हनी विधानसभा दो धुरंधर नेताओ का अखाड़ा है। इस सीट से पारसनाथ जीत कर कैबिनेट मंत्री है तो उधर बसपा के पूर्व सांसद धनंजय सिंह भी इसी अखाड़े के पहलवाल है। इन दोनो नेताओ को मात देने के लिए भाजपा को एंेसा ही पहलवान उतारने की जरूरत है।
 मछलीशहर और केराकत विधानसभा इस दोनो सुरक्षित सीट पर एक पर सरोज एक पर सोनकर प्रत्याशी उतारा जाय तो पार्टी को विजयश्री मिल सकती है। 

Related

politics 4210241819370155715

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item