राज्य कर्मचारी नौ मार्च को हड़ताल करेगे

जौनपुर। जिलामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सीबी सिंह ने बताया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व घोषित 9 मार्च को हड़ताल को सफल बनाने के लिए जनपद स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जल निगम कार्यालय में इं0 महेन्द्र कुमार खरीदवार की अध्यक्षता में गेट मीटिंग की गयी।

 जनजागरण बैठक को सम्बोधित करते हुए राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों से दस सूत्रीय मॉग- केन्द्र के समान भत्तों की समानता, कैशलेश चिकित्सा सुविधा, 7 वर्ष, 14 वर्ष एवं 20 वर्ष की सेवा पर तीन प्रोन्नति पद के ग्रेडपे वेतनमान दिये जाने, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, रसोइयां, स्वायत्तशासी निकाय कर्मियों, मनरेगा, डीआरडीए में कार्यरत कर्मियों को राजकीय कर्मचारी घोषित किये जाने आदि मॉगों के पूर्ति तक अनिश्चितकालीन हड़ताल में भाग लेने का आह्वान किया। परिषद के जिलामंत्री सीबी सिंह ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने,संविदा, आउटसोर्सिंग, मानदेय कर्मियों के वेतन निर्धारण मूल्य सूचकांक के आधार पर प्रतिवर्ष किये जाने सहित सभी दस सूत्रीय मॉगों पर प्रकाश डालते हुए नौ मार्च को हड़ताल में भाग लेने का संकल्प लिया। इस अवसर पर इं0 जीएन दूबे अध्यक्ष संघष समिति, इं0 केडी0 यादव, वेचन मिश्रा, देव सरन, अनिल मौर्या, चन्द्रशेखर सिंह कोषाध्यक्ष सहित भारी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने परिषद के हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।बैठक का संचालन जिलामंत्री सीबी सिंह ने किया।  

Related

news 7676958814427564535

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item