प्रान्तीय अध्यक्ष ने नौ मार्च से हड़ताल के लिए कर्मचारियों में भरा जोश
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_31.html
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संघर्ष समिति
के अध्यक्ष शिवबरन सिंह यादव सभा को सम्बोधित करते हुए परिषद के 12 सूत्रीय
मांग पत्र सरकार से हुई वार्ता की प्रगति को बताते हुए प्रदेश के नौकरशाही
पर प्रदेश सरकार के मुखिया मा0 मुख्यमंत्री जी को गुमराह करने का आरोप
लगाते हुए मांग किया कि मा0 मुख्यमंत्री से सीधे कर्मचारी समस्याओं पर
वार्ता करें अन्यथा राज्य कर्मियों की हड़ताल से प्रदेश कंे विकास एवं जनता
में सरकार की छवि प्रभावित होने का सम्पूर्ण दायित्व सरकार एवं शासन की
होगी। प्रदेश से आये इं0 दिवाकर राय,प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीडब्लूडी
डिप्लोमा इन्जीनियर संघ ने नौ फरवरी से घोषित हड़ताल को पूर्णतया सफल बनाने
का कर्मचारियों से संकल्प लिया। सभा को मण्डल अध्यक्ष परशुराम यादव एवं
मण्डल मंत्री आनन्द मिश्रा ने भी सम्बोधित किया। सभा में संग्रह अमीन संघ,
राजस्व लेखपाल संघ, चकबन्दी लेखपाल संघ, चकबन्दीकर्ता, होम्योपैथी,
डिप्लोमा फार्मासिस्ट, नगरपालिका, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, परिवहन,
रोडवेज, कोषागार, विकास भवन, आंगनबाड़ी, मातृ शिशु कल्यराण,डिप्लोमा
इन्जीनियर आदि जनपद स्तरीय विभागों के कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष ने सभा की अध्यक्षता करते हुए
अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रांतीय नेतृत्व को प्रस्तावित हड़ताल को जनपद में
सफलता से कराने का आश्वासन दिया। परिषद के संधर्ष समिति के जनपद अध्यक्ष
इं0 जी0एन0दूबे एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने प्रांत से आये
कर्मचारी नेताओं का जनपद में स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का
कर्मचारियों से आवाहन किया। जिलामंत्री सी0बी0सिंह ने बताया कि 8 मार्च को
मोटर साइकिल जुलूस निकालकर नौ मार्च को होने वाली हड़ताल के लिए जनपद के सभी
विभागों में जागरूकता की जायेगी। सभा में मुख्यरूप से अशोक, सरिता
सिंह,सुनीता यादव, मुराली सिंह, के0डी0यादव, वेचन मिश्रा, हुबलाल, बदरेआलम,
महेन्दर फरीदवार, अजय कुमार श्रीवास्तव, राजेश कुमार यादव, प्रेमधर
उपाध्याय, राजेन्दर यादव, शैलेन्दर सिंह,रामचन्दर यादव, शम्भूनाथ यादव,संजय
पाठक, कृपाशंकर उपाध्याय, बी0बी0सिंह, लक्ष्मीनारायन चौरसिया, चन्द्रशेखर
सिंह, शिव कुमार यादव, शिवशंकर यादव, रामअवध लाल, आलमदार, शोभनाथ सिंह,
लालचन्द यादव, अनिल सिंह, दयाराम गुप्ता, सभाजीत यादव, पुष्पेन्दर आदि
कर्मकर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभा का संचालन जिलामंत्री सी0बी0सिंह
ने किया।