फूल नही चिन्गारी है, यह भारत की नारी है: किरन श्रीवास्तव
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_306.html
भारतीय राजनीति में महिलाओं की बढ़ती भूमिका विषयक संगोष्ठी सम्पन्न।
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता
पार्टी, महिला मोर्चा की तरफ से एक संगोष्ठी ‘‘ भारतीय राजनीति में महिलाओं
की बढ़ती भूमिका‘‘ का आयोजन जिलामंत्री किरन श्रीवास्तव के आवास पर किया
गया। संगोष्ठरी को सम्बोधित करते हुए किरन श्रीवास्तव ने कहा कि आज महिलाएं
किसी भी मामले में पुरूषों से पीछे नही है। पुरूषों के कन्धे से कन्धा
मिलाकर समाज की दिशा व दशा बदलने का काम कर रही है। महिलाएं आज शिक्षा,
चिकित्सा, इन्जीनियरिंग के साथ फाइटर, पायलेट के साथ-साथ राजनीति में भी
अग्रिम पंक्ति में खड़ी है। महिलाओं की चेतना के धरातल पर क्रांति लाने का
सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने फूल नही चिन्गारी र्है, ये भारत
की नारी है का उद्गार व्यक्त किया। भाजपा नेत्री डा रंजना सिंह ने कहा कि
महिलाएं हर क्षेत्र में विराजमान घर व बाहर दोनो जगह सामन्जस्य बैठाते हुए
अपनी भागीदारी सयुनिश्चित कर रही है। इतिहास गवाह है कि जंगलों को बचाने के
लिए सबसे बड़ा आन्दोलन चिपको महिलाओं की ही देन थी। भाजपा जिलाध्यक्ष
सुशील उपाध्याय ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एक राष्ट्रीय महत्व का विषय है।
इसको केवल एक वर्ग तक रखकर सोचेगे तो समाज की व्याख्या अधूरी रह जायेगी।
महिला सशक्तीकरण में भी पुरूषों का योगदान भी अर्त्यन्त महत्वपूर्ण है।
मंजू उपाध्याय ने कहा कि महिलाओं को अपनी पहचान स्वयं बनानी होगी। महिलाएं
शिक्षित होगी तो गांव से शहर तक विकास होगा। महिलाओं में बेसुमार र्शिक्त
है उसे पहचानने की आवश्यकता है। इस अवसर पर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष
श्रीमती कमला सिंह, डा0 नीलिमा सिंह प्राध्यापक टीडी कालेज, सुधा
श्रीवास्तव वरिष्ठ भाजपा नेत्री को सशक्त नारी के लिए सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता विजय मिश्रा पूर्व प्रधानाचार्य ने की। इस अवसर पर मेनका सिंह,
अंजना, हेमलता श्रीवास्तव, ऊषा श्रीवास्तव, पुष्पलता सेठ, वन्दना, सीमा,
पूनम विश्वकर्मा, शैल साहू, अंजू शर्मा, प्रमा जायसवाल, शैल मौर्या, गीता
सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन माधुरी गुप्ता जिलाध्यक्ष
महिला मोर्चा ने किया।