प्रकाश चन्द्र एकडमी व सेन्ट जेवियर्स स्कूल मंे मनाया गया क्रिसमस पर्व

 मुँगराबादशाहपुर। कमालपुर स्थित प्रकाश चन्द्र एकडमी स्कूल में प्रधानाचार्या नीलम पाण्डेय के देखरेख में क्रिमसम पर्व हर्षोल्लास व सांस्कृति कार्यक्रम के बीच मनाया गया। नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राएं रंग-बिरंगे परिधानों में एक दूसरे को उपहार देकर क्रिसमस डे की बधाई दी। नन्हें-मुन्ने बच्चे मनमोहक क्रिसमस पेड़ ईसा मसीह के शान्ति सन्देशके प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया। टाफी बाँटकर बच्चों ने खुशियों का इजहार किया। इस अवसर पर प्रबन्धक सुषमा पाण्डेय ने कहा कि क्रिसमस डे के दिन ही ईसा मसीह का जन्म हुआ। शैतानी हरकत को नष्ट करने के लिए प्रभू के रूप में ईसा मसीह का जन्म हुआ था। भाईचारा, शान्ति, सद्भावना व आपसी मेल-जोल तथा प्रेम ही ईसा मसीह का सन्देश था। मुख्य रूप से प्रधानाचार्य नीलम पाण्डेय, शिल्पी यादव, राजकुमारी पाल नीलम गुप्ता, अश्वनी केशरी, नीलम मिश्रा, प्रेम लता सिंह, राजेश तिवारी, अनामिका श्रीवास्तव श्रुति सिंह, नमिता पाण्डेय, आरती मौर्या, नैना केशरी, राजकुमारी पटेल, इन्द्रजीत गुप्ता आदि थे।
    इधर मुँगराबादशापुर नगर के सेन्ट जेवियर्स स्कूल में क्रिसमस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। ईसा मसीह जीवन चरित्र पर चर्चा हुई। नन्हें-मुन्ने बच्चों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित शिक्षकगण ने कैंडिल जलाकर उन्हें याद किया।

Related

news 4467562654864333121

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item