घोड़े - हाथी साथ धूम-धाम से निकली राम बारात

मुंगराबादशाहपुर । श्रीरामलीला कमेटी गुड़हाई की तरफ से रामलीला के सातवें दिन शाम को राम बारात धूमधाम के साथ निकाली गयी। रथ पर सवार भगवान राम और लक्ष्मण जी जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा आरती उतारी गयी। राम बारात चैराहा के विश्वनाथ रेस्टोरेन्ट चैक से निकलकर नगर के मुुख्य मार्ग से होते हुए श्री रामलीला स्थल गुड़हाई में पहुँची। यहाँ मिथिला नरेश राजा जनक के रूप में रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना ने राम बारात का स्वागत करते हुए अपनी पत्नी सहित भगवान की आरती उतारी। बारात में रामलीला कमेटी के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी बाराती के रूप में व रामलीला से सम्बन्धित परिधानों में सज धज कर चल रहे थे। बारात मेें हाथी, घोड़ा बारात की शोभा के रूप में चल रहे थे। वहीं बारात में सम्मिलित बाराती डी0जे0 बाजे के साथ संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। महिलाएं छतों से भगवान के रथ पर पुष्प वर्षा कर रही थीं। बारात में अपार भीड़ से ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसा त्रेता युग के भगवान श्रीराम की बारात निकली हो। कस्बे के लोगों ने जगह-जगह बारातियों के स्वागत के लिए श्री रामलीला कमेटी के गोपाल जी, डाॅयरेक्टर लाल बहादुर सिंह, संगम लाल गुप्त, शैलेन्द्र साहू, क्रान्ती गुप्ता, राजू गुप्त व आकाश गुप्त आदि व्यवस्था में लगे थे। कार्यक्रम का संचालन राजू गुप्त ने किया। राम बारात का शुभारम्भ रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पशुपति नाथ मुन्ना ने भगवान की आरती उतार कर की। रात में राम विवाह का मंचन हुआ। मुख्य रूप से पूर्व प्राचार्य विनय कुमार गुप्त, हनुमान दल कमेटी अध्यक्ष राजीव केशरी, जज्जे महराज, लालजी गुप्त अनिल गुप्त, ओम प्रकाश टैगोर, परवेज लम्बू, आदि थे।

Related

religion 7586862799752753196

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item