चुनाव में बैलट पेपर फाडने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2015/10/5_10.html
जौनपुर। बीते शुक्रवार को पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दरम्यान मत फाड़ने वाले पांच आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम बरडीहा थाना चन्दवक
में बैलट पेपर फाडने के आरोप पर थाना चन्दवक में पंजीकृत मु0अ0सं0
1029/15 धारा 147/188/504/427 भा0द0वि0, 7 सी0एल0ए0 एक्ट व 136(2) लोक प्रतिनिधित्व अधि0 के मुकदमें
नामजद अभियुक्त 1. सन्तोष सिंह 2.राजीव सिंह 3. शेलेष सिंह 4. प्रमोद सिंह समस्त निवासी ग्राम बरडीहा थाना चन्दवक जौनपुर व 5. महेन्दर सिंह निवासी ग्राम सिधौना थाना
मेहनाजपुर जिला आजमगढ को थानाध्यक्ष चन्दवक मय हमराही कर्मचारी के द्वारा आज
दिनांक 01.30 बजे ग्राम
बरडीहा से गिरफ्तार कर बाद गिरफ्तारी थाना चन्दवक से आवश्यक कार्यवाही कर
सम्बन्धित न्यायालय हेतु भेज दिया गया।