सपाईयो ने निकाली शहर विधायक की शव यात्रा, कांग्रेसियो ने फूंका मंत्री का पुतला, वकीलो ने की हड़ताल

जौनपुर। ऊषा मौर्या के जमीन पर कब्जा को लेकर सदर विधायक नदीम जावेद के समर्थको और कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के सपा कार्यकर्ताओं बीच हुई तकरार की खाई और गहरी होती जा रही है। आज सूबह कलेक्टेªट अधिवक्ता संघ ने नदीम समर्थको पर हुए मुकदमा दर्ज और एक कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के विरोध में एक बैठक करके मंत्री पारसनाथ और पुलिस की घोर निन्दा करते हुए न्यायायिक कार्य से विरत रहे वही समाजवादी छात्र सभा ने कांग्रेस विधायक नदीम जावेद और उनके प्रतिनिधि खुर्शीद की शव यात्रा निकाला। वही युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने खेतासराय बाजार में पारसनाथ यादव का पुतला जलाकर विरोध प्रर्दशन किया।
 मालूम हो कि लाईनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव की निवासी ऊषा मौर्या नामक एक महिला ने कैबिनेट मंत्री पर अपनी जमींन कब्जा करने का आरोप लगा रही है। उस महिला ने खुद पारसनाथ यादव का स्टिंग आपरेशन करके एक खबरिया चैनल को दे दिया था। टीवी पर खबर प्रसारित होने के बाद सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान अपने समर्थको के साथ मंत्री का पुतला जलाकर विरोध प्रर्दशन किया उसके बाद उनके होल्डिगं पर कालिख पोतकर जौनपुर की राजनीत में एक नया भूचाल ला दिया।
मंत्री के होल्डिगं पर कालिख पोते जाने से नाराज सपाईयों ने बुध्दवार को कोतवाली चौराहे पर विधायक नदीम का पुतला जलाकर विरोध प्रर्दशन करने के साथ ही आरोपी कांग्रेसियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग किया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मांग पर खुद शहर कोतवाल वादी बनते हुए एक दर्जन कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज कर लिया। रात में ही बांकेलाल शुक्ला को उनके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सूबह इस बात की जानकारी होते ही कलेक्टेªट बार के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कचेहरी खुलते ही इस बात को बार के सदस्यो के सामने रखी। बार के जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में समस्त अधिवक्ताओं ने कहा कि जो धाराएं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर लगी है उन धाराओ में छः माह से अधिक सजा का समाधान नही है फिर भी पुलिस उनके घरो पर दबिस देकर प्रताडि़त कर रही है। इस बरदास्त नही किया जायेगा।
उधर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के होर्डिंग्स पर कांग्रेसियों द्वारा कालिख पोतने के विरोध में गुरूवार को छात्रों व नौजवानों का विशाल जत्था समाजवादी छात्रसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव के निर्देश पर युवा नेता गुड्डू सोनकर व छात्र नेता नवनीत यादव के संयुक्त नेतृत्व में सदर विधायक नदीम जावेद सहित उनके प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खां की शवयात्रा निकाला। सिटी रेलवे स्टेशन से निकली शवयात्रा में शामिल लोग जमकर नारेबाजी किये और पालिटेक्निक चैराहे पर विधायक व उनके प्रतिनिधि के प्रतीकात्मक शव को आग के हवाले कर दिये। इस अवसर पर भानु प्रताप मौर्य, सर्वेश सिंह, युवराज सोनकर, विकास सिंह, एजाज पठान, अजय यादव, संतोष सोनकर, सौरभ श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, संदीप सोनकर, नन्हे यादव, सन्नी यादव, दीपक यादव, प्रकाश सोनकर, पिण्टू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
उधर दोपहर में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने खेतासराय में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रर्दशन किया।

Related

politics 7933455654253084124

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item