![](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgRgzx96Xea1CWvSGAuZ9oFVESt4JvRKL2Vt8FCve69kyyQCpFUhjx2pqSE52vP8PjXffPThSO6lYBg4foSBRrLWxrNia2e_pA2z2IwHQWvFoE3128ALwyvJtAKXr3cFeKih4t7-naqsJM/s320/vikas.jpg)
जौनपुर। भारत विकास परिषद के जनपद शाखा की महिला संयोजिका सविता गुप्ता ने बताया कि 13 सितम्बर दिन रविवार को अपराह्न 2 बजे हरितालिका तीज से पूर्व तीजोत्सव का कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है जो शान्ति सदन (रामाश्रम कालोनी) मण्डी अहमद खां में होगा। तीजोत्सव में प्रमुख रूप से महिला सदस्यों द्वारा (21) आर्थिक कमजोर महिलाओं को श्रृंगार का सामग्री, (101) महिलाओं को गमला सहित तुलसी पौधा वितरण, मेंहदी प्रतियोगिता, कजली गायन, रंगोली प्रतियोगिता, पूजा की थाली सजाने की प्रतियोगिता, बच्चों का खेलकूद आदि कार्यक्रम का होना सुनिश्चित हुआ है।