कैबिनेट मंत्री के पोस्टर पर कालिख पोतने वाले कांग्रेसियों को मिली वेल, कांग्रेसियों ने कहा जारी रहेगी गरीबो मजलूमो की लड़ाई
https://www.shirazehind.com/2015/09/blog-post_279.html
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पोस्टर पर कालिख पोतने के मामले आज सदर विधायक प्रतिनिधि खर्शीद अनवर खान युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह को आज कोर्ट ने जमानत पर रिहा कर दिया है। जमानत मिलने के बाद कोर्ट से बाहर निकलते ही भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सभी का जोरदार स्वागत करते हुए सपा सरकार और कैबिनेट मंत्री के विरूध नारेबाजी किया।
मामूल हो कि लाईनबाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव की निवासी ऊषा मौर्या नामक एक महिला ने कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव पर अपनी जमीन कब्जा करने का आरोप लगा रही है। इसी सिलसिले में वह खुद पारसनाथ यादव का स्टिंग आपरेशन करके एक खबरिया चैनल के माध्यम से सार्वजनिक कर दिया। मामले सामने आते ही कांग्रेस विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेसी नेता कार्यकर्ता सड़क पर उतकर आरोपी कैबिनेट मंत्री का पुतला फूंका दूसरे दिन उनके पोस्टर पर कालिख पोत दिया था। यह मामला मीडिया के माध्यम से जब पुलिस प्रशासन तक पहुंचा तो खुद शहर कोतवाल सीबी वादी बनते हुए खुर्शीद अनवर समेत एक दर्जन कांग्रेसियों के विरूध मुकदमा दर्ज कर लिया। आज इसी मामले में खुर्शीद अनवर सत्यवीर सिंह जयमंगल यादव मन्नू खान सीजेएम की न्यायालय में आत्मसमपर्ण कर दिया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को बीस बीस हजार रूपये की जमानत पर रिहा कर दिया।
कोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर निकलने पर भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने खुर्शीद सहित सभी नेताओ का जोरदार स्वागत करते हुए सपा सरकार और कैबिनेट मंत्री विरूध नारेबाजी किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कहा कि हम गरीबो मजलूमो की लड़ाई लड़ते रहेगें। इसके लिए चाहे मुझे एक बार नही सौ बार जेल जाना पड़े़।