राधा कृष्ण की मर्मस्पशी झांकी देख दर्शक हुए गदगद

मुंगराबादशाहपुर।  मोहल्ला साहबगंज पुरानी सब्जी मंडी के श्री कृष्ण दधिकान्दों चौकी समिति के तत्वावधान में मनोहरी मर्मस्पर्शी राधा-कृष्ण की झांकी निकाली गई। संयोजक अंकित मोदनवाल ने भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत कलाकृत झांकी निकाली गई। नगर के लोगों ने झांकी को खूब सराहा। दर्शनार्थ झांकी स्टेशन रोड से निकल कर समूचे नगर में भ्रमण करने के उपरान्त सब्जी मंडी में पहुंच कर समाप्त हुआ। थानाध्यक्ष रविन्द्र श्रीवास्तव ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ राधा-श्री कृष्ण द की स्तुति किया। भगवान की आरती  उतार कर झांकी रवाना किया। आयोजक मंडल ने समिति के संस्थापक स्व0 बाबा नानक चन्द मोदनलाल को श्रद्धा सुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। उनके इस धार्मिक कार्य की सराहना हुई। जगह-जगह रथ रोककर श्रद्धालुओं ने भगवान को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा-अर्चन किया। महिलाएं छतों से पुष्य वर्षा कर अपने को अहादित  किया।  रथ पर शिवताण्डव नृत्य व मांकाली नृत्य देख दर्शक रोमांचित हो उठे। एक से बढ कर एक होली गीतों में ब्रज में खेले होली के डीेजे द्वारा प्रसारित धार्मिक गीत पर राधा-कृष्ण नृत्य देख श्रद्धालु होली के मस्ती के रंगों से सराबोर हो गये। उत्साहित कलाकार सड़क पर उतर कर जन समूह के साथ नृत्य करना श    ुरू कर दिये। देर रात तक  चले कार्यक्रम में नगर भक्तिभाव में डूब गया। लोग दर्षिश मन से कार्यक्रम की सराहना किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के अध्यक्ष अकाश गुप्त ने किया। इस मौके पर रवि मोदनवाल, अंकुर चैरसिया, परवेज लब्बू, संतोष केशरी, शुभम गुप्त, विशाल शाहू, सत्यम अग्रवाल,अभिषेक मोदनवाल, बच्चेलाल आदि मौजूद रहे।

Related

news 6352695404604713494

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item