
जौनपुर। आरक्षी अधीक्षक भारत सिंह यादव ने जनहित में अपराध की रोकथाम एवं जनपद की कानून व्यवस्था को और चुस्त-दुरूस्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को कई का ओहदा बढ़ाते हुये दर्जन भर से अधिक थानेदारों के कार्यक्षेत्र को परिवर्तित कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षक सतेन्द्र प्रसाद तिवारी को केराकत कोतवाली से हटाकर शहर कोतवाल बनाया गया। साथ ही निरीक्षक अविनाश चन्द्र सिन्हा को निरीक्षक क्राइम ब्रांच से प्रभारी निरीक्षक केराकत, निरीक्षक राम भरोसे कुशवाहा को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक मडि़याहूं बनाया गया। इसके अलावा उपनिरीक्षक नदीम अहमद फरीदी को प्रभारी सर्विलांस से थानाध्यक्ष चन्दवक, उपनिरीक्षक आशुतोष तिवारी पीआरओ आरक्षी अधीक्षक को थानाध्यक्ष जफराबाद, उपनिरीक्षक अनुपम श्रीवास्तव थानाध्यक्ष जफराबाद को थानाध्यक्ष पंवारा, उानिरीक्षक विरेन्द्र सोनकर थानाध्यक्ष नेवढि़या को थानाध्यक्ष मीरगंज, उपनिरीक्षक विजय बहादुर सिंह थानाध्यक्ष सुरेरी को थानाध्यक्ष नेवढि़या, उानिरीक्षक विश्वजीत प्रताप सिंह थानाध्यक्ष पंवारा को थानाध्यक्ष रामपुर, उपनिरीक्षक श्रीधर पाण्डेय को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष सुजानगंज, उपनिरीक्षक अरविन्द पाण्डेय थानाध्यक्ष मडि़याहूं को थानाध्यक्ष सुरेरी, उपनिरीक्षक किशोर कुमार चैबे को क्राइम ब्रांच से थानाध्यक्ष सिकरारा, उपनिरीक्षक विनोद यादव थानाध्यक्ष सिकरारा को थानाध्यक्ष बरसठी, उानिरीक्षक कण्व कुमार मिश्र थानाध्यक्ष सुजानगंज को थानाध्यक्ष सरायख्वाजा, निरीक्षक चन्द्रभूषण सिंह प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली को प्रभारी क्राइम ब्रांच बनाया गया। इसी तरह निरीक्षक नागेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी कण्ट्रोल रुम, उपनिरीक्षक तहसीलदार सिंह थानाध्यक्ष रामपुर को प्रभारी डीसीआरबी, उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह थानाध्यक्ष चन्दवक को वरिष्ठ उपनिरीक्षक मडि़याहूं, उपनिरीक्षक विजय गुप्ता को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक केराकत, उपनिरीक्षक सन्तोष दीक्षित को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक शाहगंज कोतवाली के पद तैनात किया गया है।