अघोषित बिजली कटौती बंद की जाय : जौनपुर संघर्ष मोर्चा

  जौनपुर। जौनपुर संघर्ष मोर्चा ने गुरूवार को विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिलकर बिजली सम्बन्धित समस्याओं से अवगत कराते हुये 10 सूत्रीय मांगों का पत्रक सौंपा। मोर्चा प्रमुख सुभाष कुशवाहा के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि जनपद की अघोषित बिजली कटौती बंद की जाय। घरों में लगे नये मीटर तेज गति से चल रहे हैं जिसकी जांच करायी जाय। नगर के उत्तरी क्षेत्र में 33/11 केवीए का सब स्टेशन शाहगंज पड़ाव पर प्रस्तावित है किन्तु भूमि विवाद के चलते निर्माण कार्य रूक गया है। उसको अन्यत्र स्थानान्तरित अविलम्ब स्थापित किया जाय। लोकल फाल्ट के नाम पर पीक आवर में कटौती बंद की जाय। नगर विकास मंत्री के स्पष्ट आदेश के बावजूद भी नगर की स्ट्रीट लाइटें दिन में जलती हैं। उसको बंद कर ऊर्जा की बचत की जाय। इसके अलावा अन्य समस्याएं प्रमुख हैं। प्रतिनिधिमण्डल में सुभाष कुशवाहा सहित सतवंत सिंह, आकिल जौनपुरी, रविन्द्र सिंह, संतोष मौर्य, धीरज उपाध्याय, संदीप मौर्य, शुभम श्रीवास्तव, नीरज सेठ, भुवन अस्थाना, वीरेन्द्र गुप्ता, दिनेश मौर्य, विशाल वर्मा, मनोज गुप्ता, मो. फरियाद, महेश सेठ, देवेश यादव, डा. अमलेन्द्र गुप्ता के अलावा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी, सदस्य शामिल रहे।

Related

news 2148205615177233934

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item