समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने निकाली साइकिल रैली
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_89.html
जलालपुर। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आहवान पर साइकिल चली गाॅव की ओर कार्यक्रम के तहत जफराबाद विधान सभा के जलालपुर ब्लाक के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा शनिवार के दिन क्षेत्र के विभिन्न जगहो से साइकिल रैली निकाल कर सरकार की कल्याणकारी उपलब्धियो को गाॅव गाॅव मे जाकर गिनाया रमेशचन्द्र शाहनी पूर्व महासचिव समाजवादी पार्टी के नेतृत्व मे साइकिल रैली राजेपुर गाॅव के पास रामेश्वर धाम से ऊदपुर से होते हुए हरीपुर चैराहे पर पहुॅच कर सभा के रुप मे बदल गयी साइकिल रैली मे मुख्य रुप से समाजवादी पार्टी के विधायक शचिन्द्रनाथ त्रिपाठी जिलाउपाध्यक्ष इन्दुप्रकाश सिंह पमपम श्याम बहादुर पाल अरविन्द यादव सहित सौकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे इसी क्रम मे पूरेवॅ बाजार मे समाजवादी पार्टी के कार्यकतौओ द्वारा जिला उपाध्यक्ष इन्दु सिंह पमपम के नेतृत्व मे विशाल साइकिल रैली निकाली गयी इस अवसर पर श्री सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि साइकिल यात्रा का मुख्य उद्वेश्य प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओ को जनजन तक अवगत कराना है वर्तमान प्रदेश सरकार ने जितना विकास कार्य किया है उतना किसी सरकार ने नही किया है। साइकिल रैली महरेव सीतमसराय इटियाबीर परसुरामपुर इटाये मे जाकर सभा के रुप मे बदल गयी। रैली मे मुख्य रुप से लालाचन्द्र यादव महेन्द्र यादव रमेशचन्द्र साहनी एडबोकेट अरुण यादव रविरांझा अजीत कुमार चैरसिया के अलावा सैकड़ो कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।