आज सदर विधानसभा क्षेत्र में दौड़ी सपा की साईकिल
https://www.shirazehind.com/2015/08/blog-post_528.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी की साईकिल आज जौनपुर सदर विधान क्षेत्र दौड़ी। इस यात्रा के नेतृत्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव ने किया। साईकिल यात्रा नगर के मोहम्मद हसन पीजी कालेज से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गो से होता हुआ सदर चुगी स्थित पार्टी कार्यालय पर जाकर समाप्त हुआ। इस मौके पर मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डा0 अब्दुल कादिर खां ,सपा नगर अध्यक्ष हसीन अहमद बबलू , सभासद साज़िद अलिम, अब्बास पूर्व विधायक अफजाल अहमद समेत भारी संख्या में सपा कार्यर्ताओ ने साईकिल चलाकर सरकार उपब्धियां और योजनाएं जनता को बतायी।