जौनपुर। खुटहन थाना के पिलकिछा घाट पर सोमवार को सुबह नहाते समय लगभग 11 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर जुटे लोगों द्वारा बालक की खोजबीन शुरू हो गयी जिसके काफी देर बाद उसका शव मिला। गांव का माहौल शोकाकुल है।