एक बूथ पर 6 से अधिक नहीं होंगे मतदेय स्थल
https://www.shirazehind.com/2015/08/6_27.html

1850 के आसपास बनेगें बूथ
1773 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराने की तैयारी गति पकड़ ली है। इसके लिए 1850 तक मतदान केंद्र बनाए जा सकते है। विभागीय अधिकारियों की माने तो अबतक 1822 बूथ बनाए जा चुके है। इन बूथों पर 5951 मतदेय स्थल भी निर्धारित किया जा चुके है। जिसमें बक्शा विकास खंड के 99 मतदान केंद्र और 260 मतदेय स्थल, सिकरारा में 82 मतदान केंद्र व 266 मतदेय स्थल, सुजानगंज में 98 मतदान केंद्र व 286 मतदेय स्थल, बदलापुर में 98 मतदान केंद्र तथा 230 मतदेय स्थल, महराजगंज में 89 मतदान केंद्र व 238 मतदेय स्थल, मुंगराबादशाहपुर में 214 मतदान केंद्र, बरसठी विकास खंड में 96 मतदान केंद्र और 237 मतदेय स्थल, केराकत में 71 डोभी में 52 जलालपुर में 59 मतदान केंद्र बनाए गए है। इसी तरह अन्य ब्लाकों में भी मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
..... 800 मतदाताओं पर 1 बूथ बनाया जाएगा।
एक बूथ पर अधिकतम 6 मतदेय स्थल ही बनाए जाएगे। यह निर्णय मतदाताओं की सुविधाओं और शाति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए लिया गया है। इसी आधार पर कार्य किया जा रहा है। शीघ्री ही कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।