VBS : कर्मचारियों के धरने को शिक्षकों ने दिया समर्थन
https://www.shirazehind.com/2015/06/vbs.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय
शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा कर्मचारी समस्याओं को लेकर अपनी तीन
सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को पांचवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। इस
दौरान कर्मचारियों के अनशन को प्राचार्य व शिक्षकों ने समर्थन किया।
कर्मचारियों की तरफ से विश्वविद्यालय प्रशासन व शासन विरोधी नारे भी लगाए
गए।
क्रमिक अनशन में बैठने वाले पूर्व अध्यक्ष रामसूरत यादव, पूर्व महामंत्री श्याम त्रिपाठी, विजय सिंह जायसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाश प्रसाद, महातम यादव बैठे रहे। अनशन को समर्थन करने वालों में पीजी कालेज मड़ियाहूं के प्राचार्य डा. लालजी त्रिपाठी, शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव प्रकाश सिंह , पूर्व जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह रहे।
शिक्षक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव प्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय कर्मचारियों की मांगे नितांत जायज है। विश्वविद्यालय प्रशासन को चाहिए कि वार्ता कर मांगों को स्वीकार करे। वह कर्मचारियों की मांगों का अपने संगठन की तरफ से पूर्ण समर्थन करते है। आवश्यकता पड़ने पर सम्मिलित होने का आश्वासन भी देते है।
कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह व महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कर्मचारी समस्याओं को लेकर न्यायोचित मांगों के समर्थन में नौ जून से चलाए जा रहे क्रमिक अनशन का आज पांचवां दिन है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अभी तक समस्याओं के समाधान के संबंध में हीला हवाली करने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश उपज रहा है। परिणाम स्वरूप आम कर्मचारी के साथ ही आवश्यक सेवाओं में भी संलग्न कर्मचारी अनशन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधीर हो रहे है।
अगर जल्द कर्मचारी समस्याओं का नहीं किया गया तो आवश्यक सेवाओं से संबंधित कर्मचारियों के क्रमिक अनशन में सम्मिलित हो जाने पर विश्वविद्यालय का समस्त कार्य प्रभावित होगा। जिसकी समस्त जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस मौके पर कृष्णकांत सिंह , ईश्वर चंद्र गुप्ता, रहमततुल्ला, सुबोध कुमार पांडेय, राम शरण यादव, शिवनाथ यादव, लालजीत यादव, धर्मेंद्र कुमार, विनोद प्रजापति आदि मौजूद रहे।