MLA के बेटे ने प्रेमी जोड़े को कालिख पुतवा गांव में घुमाया

  गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव में एक सपा विधायक के बेटे के कहने पर नाबालिग प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा दी गई। उनके चेहरे पर कालिख पोत उन्हें पूरे गांव में घुमाया गया। पंचायत ने लड़के का आधा सिर मुंडवा दिया और लड़की से शादी करा दी। इसके बाद पंचायत ने फरमान जारी करते हुए छह महीने के लिए दोनों को गांव से निकाल दिया। इस घटना के बाद लड़के और लड़की के घरवाले डरे हुए हैं। घटना बीते 15 जून की है, लेकिन इसका पता मोबाइल से बनाए गए वीडियो के वायरल होने पर बुधवार को चला। वहीं, एसपी सिटी हेमंत कुटियाल का कहना है कि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
क्या है पूरा मामला
खुटहन खास गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की पूजा (बदला हुआ नाम) का गांव के ही 17 साल के राजेश (बदला हुआ नाम) से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जून को सुबह लड़की अपने किसी रिश्तेदार के यहां जाने के लिए निकली। चौराहे पर उसके प्रेमी ने उसे वहां जाने से रोका। लड़की नहीं मानी, तो लड़के ने उसे दो-तीन तमाचे मारे। इस घटना के बाद गांव के लोगों को दोनों के प्रेम प्रसंग का पता चला। इसके बाद पिपराइच के विधायक राजमति निषाद के बेटे और समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अमरेंद्र निषाद तक इस घटना की खबर पहुंची।
विधायक के बेटे ने बुलाई पंचायत
आरोप है कि इसके बाद विधायक के बेटे अमरेंद्र निषाद ने बीते सोमवार को पंचायत बुलाई। वहां लड़के को कंबल ओढ़ाया गया और फिर उसकी जमकर धुनाई हुई। उसका सिर आधा मुंडवाकर लड़की और उसके चेहरे पर कालिख पोती गई। दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया। घरवालों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई और फिर गांव से छह महीने के लिए निकल जाने का फरमान सुना दिया गया। अगर घटना का वीडियो वायरल न हुआ होता, तो शायद इसकी जानकारी किसी को नहीं होती।
दोनों के घरवाले दहशत में
विधायक के बेटे की मौजूदगी में हुई घटना से लड़की और लड़के के घरवाले दहशत में हैं। वे मान रहे हैं कि पंचायत में विधायक के बेटे अमरेंद्र निषाद भी मौजूद थे। पीड़ित लड़की ने बताया, "उन लोगों ने हमारे माता-पिता को गन प्वाइंट पर ले रखा था और चुपचाप बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया था।" ये लोग पंचायत के फरमान को भी सही बता रहे हैं और घटना की किसी अफसर से शिकायत तक नहीं करना चाहते। हालांकि, एसपी सिटी हेमंत कुटियाल का कहना है कि घटना के बारे में वह जानकारी ले रहे हैं और जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Related

पुर्वान्चल 71741942975318758

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item