करोड़पतियों के मामले में भारत छठे स्थान पर

 दिल्ली । पिछले एक दशक में तेज आर्थिक विकास दर की वजह से देश में करोड़पतियों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हो रहा है। ताजे आंकड़े बताते हैं कि करोड़पतियों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में छठे स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2014 में भारत में 928 करोड़पतियों की संख्या दर्ज की गई है। इस बात का खुलासा बोस्टन कंसलटेंसी समूह की रिपोर्ट से हुई है।
यह समूह हर वर्ष दुनिया भर में निजी संपित्तयों में होने वाले इजाफे का आकलन पेश करता है। समूह की तरफ से आज जारी यह रिपोर्ट बताती है कि दुनिया में सबसे ज्यादा करोड़पति अमेरिका 5201 में हैं। उसके बाद चीन में 1037, ब्रिटेन में 1019 का स्थान है। भारत के बाद जर्मनी का स्थान है। लेकन प्रति हजार और प्रति लाख नागरिकों में करोड़पतियों के लिहाज को कोई स्थान नहीं दिया गया है।
इस श्रेणी में सबसे पर स्विटजरलैंड है। इसके बाद बहरीन, कतर, सिंगापुर, कुवैत और हांगकांग है। लेकिन इसके साथ ही यह रिपोर्ट यह बताती है कि आने वाले वर्षों में भारत में धनाढ्यों की बढ़ रही संख्या की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है। इसके मुताबिक वर्ष 2013-2014 में भारत में निजी पिरसंपत्तियों में 24.8 फीसद का इजाफा हुआ है लेकिन वर्ष 2014-2019 के बीच यह रफ्तार घट कर 21.5 फीसद रह सकती है।

Related

जौनपुर 7117534928039219444

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item