चांद दिखा, रमाजान शुरू

जौनपुर। रमजान का पवित्र माह शुक्रवार से शुरू हो रहा है। गुरूवार को शाम रमजान का चांद दिखाई दिया। इसके बाद रोजे की तैयारियां शुरू हो गयी है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रौनक बढ़ गयी है। इफ्तार में काम आने वाले सामानो की खरीददारी के लिए देर रात तक दुकानों पर चहल पहल रही। बाजारों में खजूर आदि की दुकाने सज गयी है। प्रशासन द्वारा मस्जिदों के आस पास की सफाई को अंजाम दिया गया। ज्ञात हो कि रमजान माह के दौरान इस्लाम धर्म के मानने वाले लोग अधिकतर समय मस्जिदों में इबादत करते हुए गुजारते है। सुबह फजिर की नमाज के पहले सहरी होता है और दिन भर रोजा रखने के बाद मगरिफ की नमाज पढ़ते है। मस्जिदों की साफ सफाई करके रंग रोगन भी किया गया है। ईद के लिए नये कपड़े खरीदने के लिए लोग दुकानों और दर्जियों के यहां पहुंच रहे है। इस्लाम धर्म के अनुसार रहमत, बरकत और निजात का महीना होता है। चांद देखकर रोजा शुरू करते है। रमजान के महीने में कुरान पढ़ना और सुनना सुन्नत हैै। इस महीने में शैतान को कैद कर लिया जाता है। जिससे इंसान गुनाह नहीं कर सकता और वह अपना ज्यादा समय इबादत में बिताता है। इस महीने में इंशा अल्ला से दुआ मांगता है और वह कबूल होती है। इस महीने में गरीबों को जकात व फितरा दिया जाता है। जिसका अल्लाहताला शबाब देता है।

Related

जौनपुर 2605311016617568333

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item