प्यासे को पानी पिलाना पुनीत कार्य

जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के तत्वावधान में निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था सिविल लाइंस कचहरी रोड पर किया गया । जिसका उद्घाटन संयुक्त रूप से  हनुमान प्रसाद सिंह दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व श्रवण जायसवाल सलाहकार सदस्य वाणिज्यकर विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने किया। हनुमान प्रसाद सिंह ने कहा कि सच्चा समाजवादी वही है ‘जो प्यासे को पानी पिलाये और भूखे को खाना खिलाये’ यही सोच डा. राममनोहर लोहिया व सभी समाजवादियों की रही है। इसी सोच को मुलायम सिंह यादव ने आगे बढ़ाते हुए मौजूदा उत्तर प्रदेश की सरकार बिजली, पानी, सड़क सुरक्षा, सभी खेतों तक पानी, निर्बल असहाय महिलाओं हेतु तमाम योजनाएं लाने का कार्य किया है।श्रवण जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के युवा हृदय सम्राट व सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में भूखे, प्यासे मजदूर किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर गरीब असहायों की मदद करने का कार्य किया है चाहे वह अल्पसंख्यक हो या व्यापारी। सभी के लिए योजनाएं लाकर उनके कल्याण हेतु कार्य किया है। यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी ने कहा कि यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता पूरे जनपद में इस भीषण गर्मी में हर विधानसभाओं में और बाजारों में जनता की सेवा के लिए निःशुल्क पेय जल की व्यवस्था करके यह सेवार्थ कार्यक्रम करते रहेंगे व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच जाकर बताते रहेंगे। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में प्रमुख रूप से अनवारूल हक गुड्डू, इरफान मंसूरी, धर्मेन्द्र सिंह, बबलू सोनकर, अंसार अहमद, कृष्णकांत सिंह पप्पू, संजय यादव, मो. तारिक बबलू, अशोक यादव, सर्वेश यादव, राजेश यादव, इनामुल्ला सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन जिला महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने किया

Related

जौनपुर 6002321633446247047

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item