पीस कमेटी की मीटिंग : सदस्यों ने कहा कायम रहेगा गंगा जमुनी तहजीब

 जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में आज सायं 5 बजे कलेक्टेªट सभागार में जिला शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें इस वर्ष रमजान का महीना चन्द्र दर्शन के अनुसार 19 जून 2015 से प्रारंम्भ हो रहा है। उक्त त्योहार शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने के उद्देश्य से यह बैठक की गयी जिसमें पूर्व संासद कमला प्रसाद सिंह, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, सांसद केपी सिंह की तरफ कृष्ण कुमार जायसवाल ,दीवानी बार के महामंत्री कमरेड़ जय प्रकाश सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह, डा0 सकिल अहमद, शाही ईदगाह कमेटी के जनरल सेकेटरी जाफर हसन जाफरी, साजिद हमीद,  हाजी मोहम्मद तौफिक, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष इन्द्रभान सिंह इन्दू आदि ने विद्युत, पेयजल, सफाई, सड़क मरम्मत, नागरिक आपूर्ति, चिकित्सा, सुरक्षा आदि के बारे में अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। सम्मानित सदस्यों ने जौनपुर के गंगाजमुनी संस्कृति के सदैव एकता बनाये रखने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी द्वारा कराये जा रहे नगर के सौन्दर्रीकरण कार्य की प्रशंसा भी किया। सदस्यों द्वारा विद्युत आपूर्ति की मॉग पर सायं 6 बजे से प्रातः 5 बजे तक निरन्तर विद्युत आपूर्ति का आश्वासन अधि0अभि0 विद्युत बी0के0 सिंह ने दिया। पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव ने समिति के सदस्यो को आश्वासन दिया कि इस बार बेहतर पुलिस व्यवस्था की जायेंगी। सादे कपड़े में महिला एवं पुलिस तैनात किया जायेंगा। जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से अपील किया कि किसी भी समस्या के जानकारी होने पर प्रशासन को अवगत कराये ताकि समस्या का समाधान तत्काल कराया जा सके। आप सब के सहयोग से तथा प्रशासन की तर्त्पता से यह त्योहार सकुशल सम्पन्न कराया जायेंगा। अपराधियों एवं आराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जायेंगी। अधिकारियों को बैठक में निर्देशित किया कि उपजिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी थानों पर शान्ति समिति की बैठक अवश्य करले। मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 दिनेश कुमार यादव को त्योहार में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सभी नगर पालिका अधिकारियों को भी साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। नगर मजिस्टेªट धमेंन्द्र सिंह को गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। अधि0 अभि0 लो0नि0वि0 बी0डी0गुप्ता को मल्हनी सड़क ठीक कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, अधि0अभि0 विद्युत बी0के0सिंह, ए0के0मिश्र, अधि0अधिकारी नगर पालिका संजय शुक्ला, उपजिलाधिकारी मडियाहूॅ रामकेश यादव, बदलापुर ममता मालवीय, पुलिस क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित समिति के सदस्य भी उपस्थित रहें।

Related

जौनपुर 460331408888236862

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item