विश्व में बढ़ा भारत का सम्मान: सुरेन्द्र

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने मैहर देवी मन्दिर में कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा है कि 1951 से जनसंघ के रूप में स्थापित भाजपा विभिन्न पड़ाओं को पार करते हुए विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में राष्ट्रीय राजनीति की मुख्य धारा कार केन्द्र बन गया है। केन्द्र सरकार में रहते हुए भाजपा का एक वर्ष पूरा हो गया है। उन्होने कहा कि सरकार से लोगों की अपेक्षायें बढ़ती जा रही है। विरोधी दलों के नेता अनाप शनाप बयान दे रहे है। लेकिन उनके मन में प्रधानमंत्री मोदी देश विदेश में भारत की नयी सोच आधारित छवि निर्मित कर रहे है। आज देश के लोग जातियता, क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर मतदान करने की आवश्यकता समाज के बड़े वर्ग के लोग स्वीकार कर रहे है। एक वर्ष में राष्ट्र के विकास को गति देने वाली अनेक योजनाओं का शुभारंभ हुआ। विश्व में भारत के सम्मान में वृद्धि हुई। पड़ोसी देशो से सम्बन्ध ठीक हुए और आपस में व्यापार व सहयोग के अवसर बढ़े। उन्होने कहा कि कालेधन का पता लगाने के लिए एसआईटी का गठन हुआ। काला धन विदेश से लाने में तेजी से काम हो रहा है। बताया कि भाजपा श्रम प्रकोष्ठ देश के निर्माण में लगे किसान, मजदूर, रिक्शा व ठेला चालक मेहनतकश व्यक्तियों के जीवन स्तर को उठाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 व 20 जून को जौनपुर में होनी है। जिसमें श्रम सम्बन्धी नीतियों की समीक्षा होगी। इस अवसर पर क्षेत्रीय यंयोजक श्री नारायण पाण्डेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह, सूर्य प्रकाश जाससवाल, मेनका सिंह, दयाशंकर पाठक, अशोक कुमार मौर्य, सन्तोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 6159947070652966807

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item