भदोहीः जमीनी विवाद में हुई फाररिंग में दो युवक घायल
https://www.shirazehind.com/2015/06/blog-post_167.html
एक महिला समेत चार लोगों को आयी गंभीर चोट
दोेनों पक्षों में जम कर ईंट पत्थर का हुआ प्रयोग
खूनी संघर्ष में आधे दर्जन लोगों को किया गया नामजद
भदोही। उत्तर प्रदेश के सुरियावां थाने के मधुपट्टी गांव में जमीनी विवाद में हुए खूनी संघर्ष और फायरिंग एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। दो युवकों को तमंचे से हुई फायरिंग से गोली लगी है। सभी घायल युवकों को जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह में भर्ती कराया गया है। दोनो तरफ से नौ लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने फायरिंग के आरोपी पक्ष से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
घटना के संबंध मिली जानकारी के अनुसार मधपट्टी गांव निवासी मूलचंद तिवारी और प्रतिवादी कलैक्टर उपाध्याय के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रविवार की रात 10 बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद गहरा गया। जिससे दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर, लाठी, डंडे और तमंचे का खुला प्रयोग हुआ। इस दौरान कई राउंड फायरिंग की गयी। वादी और प्रतिवादी पक्ष के मध्य हुए खूनी संघर्ष में वादी पक्ष के विकास पुत्र सरजू को पेट में और रोहित पुत्र अर्जुन तिवारी के बेटे को पैर में गोली लगी है। जबकि प्रतिवादी पक्ष से कलैक्टर उपाध्याय और संतोष उपाध्य घायल हैं। कलैक्टर को बाएं हाथ में किसी किसी धारादार हथियार से चोट लगने बात आयी है। कलैक्टर को भी जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह में भर्ती कराया गया है। वादी मूल चंद की ओर से प्रतिवादियों की तरफ से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस यह नहीं बता पायी है जिस शस्त्र से फायरिंग की गयी है वह लाइसेंसी था या गैर लाइसेंसी। मूलचंद ने विरोधी पक्ष के कलैक्टर उपाध्याय, संतोष उपाध्याय और कलैक्टर की पत्नी सुदामा देवी को आरोपी बनाया है। जबकि प्रतिवादी कलैक्टर की ओर से मूलचंद तिवारी के अलावा एलआईसी अभिकर्ता अर्जुन प्रसाद तिवारी, इंद्रजीत तिवारी, विकास तिवारी, रोशन और विकास तिवारी को आरोपी बनाया गया है। हलांकि पुलिस ने घटना में किसी की गिरफतारी से इनकार किया है।