9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ 20 से
https://www.shirazehind.com/2015/06/9-20.html
जौनपुर। गायत्री प्रज्ञा मण्डल जज कालोनी के प्रागंण में इस वर्ष भी 20,21 व 22 जून को त्रिदिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन किया गया है जिसे शान्तिकुनज हरिद्वार से आयी टोली द्वारा संपन्न कराया जायेगा। 251 जलकलशों की शोभायात्रा शनिवार को सवेरे आठ बजे से प्रज्ञा मण्डल परिसर से शुरू होकर ओलन्दगंज से होकर हनुमान घाट गोतती नदी तक जायेगी और कलशों में जलभरकर पावस लौटेगी। 20 जून को सांय 5 से 9 बजे तक प्रवचन एवं प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। 21 जून को अन्र्तराष्ट्रीय योग दिवस पर देव संस्कृत विश्ववि़द्यालय हरिद्वार के प्रशिक्षित योगाचार्य अभिषेक मिश्र द्वारा साधकों को सवेरे पांच से सात बजे तक सरल आसनों का अभ्यास तथा स्वस्थ्य व निरोग जीवन जीने के उपाय बताये जायेगें। इसके बाद 9 कुण्डीय महायज्ञ का शुभारंभ होगा। सांयकाल 1051 दीपों से दीप यज्ञ, प्रज्ञा पुराण, प्रवचन होगा। 22 जून को पूर्णाहुति का आयोजन होगा। यह जानकारी प्रज्ञामण्डल के संयोजक देश बन्धु पद्माकर मिश्र ने दी है।