जनता दर्शन में गायब रहे अधिकारी 6 अफसरों का वेतन रोका
https://www.shirazehind.com/2015/05/6.html
जौनपुर । जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को कलेक्टेªट सभागार में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, एसोसी नई इकाई के न उपस्थित रहने पर नाराजगी व्यक्त किया । जिलाधिकारी ने वेतन रोकने के साथ ही तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। शासन के निर्देशानुसार प्रतिदिन 10 बजे से 12 बजे तक जनता दर्शन का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होता है।