गलत प्रश्न पत्र पहुंचने से छात्र हलकान
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_83.html
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परीक्षा में लाख
शुचिता बनाने का प्रयास करे लेकिन चूक हो ही जाती है। इसका परिणाम शनिवार
को दर्शन शास्त्र के तीसरे प्रश्नपत्र में देखने को मिला। टीडी कालेज,
मड़ियाहूं समेत कुछ कालेजों में गलत वैकल्पिक प्रश्न पत्र पहुंच गया था।
इससे छात्र हलकान हो गए। छात्रों के विरोध करने पर विश्वविद्यालय ने सही
पेपर भिजवाया।
शनिवार को द्वितीय पाली में दर्शनशास्त्र का तीसरा प्रश्नपत्र चल रहा था। इस प्रश्नपत्र में पांच विकल्प के रूप में पढ़ने के लिए छात्रों को छूट रहती है। जैसे-शंकराचार्य, प्लेटो, अरस्तू आदि। इसमें टीडी कालेज परीक्षा केंद्र पर वैकल्पिक प्रश्न पत्र शंकराचार्य की जगह प्लेटो पहुंच गया। छात्रों को कापी के बाद प्रश्न पत्र भी बंट गया। प्रश्न पत्र पढ़ते ही छात्रों ने कक्ष निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सूचना मिलते ही केंद्राध्यक्ष भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी विश्वविद्यालय को दी। इस पर आधे घंटे में एक कर्मचारी विश्वविद्यालय से पेपर लेकर कालेज पहुंचा। इसके बाद परीक्षा शुरू हो सकी। ऐसी ही स्थिति मड़ियाहूं पीजी कालेज में हुई। इस पर विश्वविद्यालय ने दूरी को देखते हुए वहां प्रश्न पत्र को मेल से भेजा। परीक्षा देरी से शुरू होने के कारण छात्रों को भी निर्धारित समय दिया गया। इस बाबत टीडी कालेज प्राचार्य डा.यूपी ¨सह ने बताया कि वैकल्पिक प्रश्न पत्र गलत पहुंच गया था। इसको विश्वविद्यालय के सहयोग से ठीक कर लिया गया। आधे घंटे बाद परीक्षा को ठीक तरीके से शुरू करा दिया गया।