यूथ ब्रिगेड ने निकाली साइकिल यात्रा

जौनपुर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निजामुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बदलापुर सर्किट हाउस से विधान सभा अध्यक्ष महेन्द्र यादव व ब्लाक प्रमुख महराजगंज रमापति यादव ने संयुक्त संयुक्त रूप से सपा सरकार पहुंची जनता के द्वार साइकिल यात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा बदलापुर चैराहे से होते हुए भलुआही, पुरा मुकुन्द, बरौली, अहिरौली, पुरानी बाजार , सरोखनपुर, सहित दर्जनों गांवों में पम्पलेट बांटते हुए सरकार की उपलब्ध्यिों के बारे में  लोगों से मिलकर बताया। जिसमें समाजवादी पेशन, सहित तमाम जनकल्याण कारी योजनाओं का जनता द्वारा सराहना किया गया। कहा कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का खुलासा किया जायेगा। सपा सरकार ने जितना काम किया कोई सरकार नहीं कर पायेगी। सभी बूथों पर जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए किसानों व नौजवानों को  सपा के मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया जायेगा। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश दुबे, दीनानाथ सिह, मिठाई लाल, संदीप दुबे, अशोक आजाद, जिलेदार चैहान, कृष्ण कुमार यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 2214998696023765091

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item