मुलायम की मौजूदगी में सपाइयों ने थानाध्यक्ष व पुलिस कर्मियों को पीटा, फफक-फफक कर रो पड़े थानाध्यक्ष

 लखनऊ। फर्रुखाबाद में सपाइयों ने आज सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में थानाध्यक्ष और पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा। सपा मुखिया यहां एक तिलक समारोह से वापस लौट रहे थे।
आज कार से पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचने पर उनकी फ्लीट में शामिल वाहनों का काफिला जैसे ही पुलिस लाइन गेट के अंदर घुसा सपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव, पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, चीनी मिल के उपाध्यक्ष सुबोध यादव व कल्लू यादव वाहनों से अपने समर्थकों के साथ हेलीपैड पर जाने के लिये पुलिस लाइन गेट पर पहुंच गए। वहां तैनात जहानगंज थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, दरोगा मनोज कुमार, हरिओम त्रिपाठी व सिपाही मुकुल कुमार ने गेट बंद कर वाहन रोक दिये। इसी बीच जिलाध्यक्ष की जीप पुलिस लाइन के गेट से भिड़ गई। इससे नाराज होकर सपा जिलाध्यक्ष के पुत्र  पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत के पुत्र , जिला पंचायत सदस्य के पुत्र व उनके समर्थकों ने गेट न खोलने पर पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की कर दी। इसके बाद एक सपा नेता ने जहानगंज थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा व सिपाही मुकुल कुमार पर डंडा चला दिया। जिससे दोनों गिर गये। थानाध्यक्ष की मदद में आये अन्य पुलिस कर्मियों को भी सपा नेताओं ने पीट दिया।
इसी बीच आये सपा नेता  ने भी पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त की। बाद में गेट खुलने पर सभी नेता हेलीपैड पर घुस गये। हेलीपैड से वापस आकर पुन: जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह यादव ने अपनी जीप पुलिस लाइन गेट के बीच में खड़ी कर जाम लगा दिया और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। इसी बीच आये डीएम एनकेएस चौहान व एसपी विजय यादव से जिलाध्यक्ष, पूर्व दर्जा मंत्री सतीश दीक्षित व अन्य सपा नेताओं ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। डीएम व एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बाद में पुलिस कर्मियों ने डीएम व एसपी को घटना की जानकारी दी। अधिकारियों को घटना की जानकारी देते समय जहानगंज थानाध्यक्ष फफक-फफक कर रो पड़े।

Related

जौनपुर 5255445421244706999

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item