प्रधान पति कौन पद है: मंडलायुक्त
https://www.shirazehind.com/2015/04/blog-post_66.html
केराकत। मंडलायुक्त कोतवाली में समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान एक प्रार्थना पत्र के निस्तारण संबंधी रिपोर्ट में पुलिस द्वारा प्रधान पति लिखे गए शब्द पढ़कर चौंक गए। उन्होंने कोतवाल से पूछा कि सरकार ने यह कौन प्रधान पति पद निकाल दिया है। उन्होंने प्रधान पति शब्द लिखने से सख्त मना किया। सरकारी संपत्ति नष्ट करने वालों के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने का आदेश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार व थाना प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र तिवारी उपस्थित रहे।