तपिश के चलते बढ़ी दुश्वारियां

 जौनपुर। तापमान में बढोत्तरी होने लगी है। इसके चलते गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। अब तपिश के कारण लोगो का घरो  से निकलने में कठिनाइयां पैदा हो रही है।  तापमान बढ़ रहा जिससे जनमानस व्याकुलता पैदा होने लगी है। इसकी वजह से  पशु पक्षी भी बेहाल नजर आये। मौसम विज्ञानियो  के अनुसार आसमान साफ  रहने से चटक धूप के चलते जहा पारा लगातार चढ़ रहा है वहीं पछुआ हवा गला सुखकर प्यास को  बढ़ा रही है। शुक्रवार को सवेरे 9 बजे तेज धूप ने धीरे धीरे अपना रंग दिखाना शुरू किया और दोपहर होते ही सूर्य की किरणें  प्रखर होकर लोगो को  झुलसाना शुरू कर दिया। तापमान में बढोत्तरी के चलते आदमी का  एक पल चैन से काटना कठिन साबित हो गया। आवश्यक काम से बाहर निकले लोगो ने तौलिया, गमछा, टोपी  लगाकर धूप से बचाव किया। तपिश में बढ़ात्तरी से न्यायालय आये न्यायालय आये वादकारियो  व जिनके घर में वैवाहिक कार्यक्रम रहे उन्हे मुसीबत उठानी पड़ी। दोपहर में शहर के प्रमुख बाजारो  में सन्नाटा छाया रहा।

Related

जौनपुर 6090599194895211201

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item