भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका भाजपा सांसद का पुतला

भदोही। जिले के सुरियावां रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से कुर्ला तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद वीरेदं्र सिंह का पुतला दहन किया। सांसद पर आरोप है कि वे सुरियावां रेलवे स्टेशन पर वादे के बाद भी कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव करवाने में नाकाम रहे हैं। गाड़ी के स्टापेज को लेकर पांचवी पार सुरियावां धरना चल रहा है। इस दौरान धरना स्थल पर तीसरे दिन भदोही से सपा विधायक जाहिद जमाल बेग और पूर्व बसपा विधायक रवींद्र नाथ तिवारी पहुंचे। नेताओं ने कामायीन के ठहराव की मांग को जायज बताया है।
कांग्रेस के युवा जिला महासचिव सुनील उपाध्याय और बरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. भगौती प्रसाद गुप्त की अगुवाई में सुरियावंा रेलवे स्टेशन पर कामायनी के ठहराव के लिए धरना चल रहा है। इसके पहले चार बार आमरण अनशन किया जा चुका है। कांग्रेस कार्यकताओं का आरोप है कि भाजपा सांसद की तरफ से कामायनी के ठहराव का वादा किया गया था। लेकिन कामायनी का ठहराव नहीं कराया गया। वहीं तीन दिन से चल रहे धरना में अभी तक केंद्रीय सत्ता से संबंधित कोई नेता नहीं पहुंचा है। युवा कांग्रेस नेता वसीम अंसारी के नेतृत्व में बाईपास चैराहे पर पुतला दहन किया गया और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की गयी। वहीं धरना स्थल पर पहुंचे सपा विधायक जाहिद जमाल बेग ने मांग को जायज बताया है। उन्होंने कहा कि यह मसला जनहित से जुड़ा है। इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। इस मसले पर सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर आना चाहिए। उधर धरना देने वाले सुनील उपाध्याय और डा. भगौती प्रसाद गुप्त का कहना है कि जब तक कामायनी का ठहराव यहां नहीं होगा। यह धरना जारी रहेगा। धरने को अधिवक्ताओं ने भी समर्थन दिया। लोगों की यह मांग अब जोर पकड़ने लगी है। लेकिन अब यह मामला राजनीतिक रंग भी ले लिया है। क्योंकि प्रदर्शन कांग्रेस कार्यकताओं की ओर से किया जा रहा है। जिससे श्रेय की राजनीति के चलते भाजपा सांसद इस मांग पर गौर करना संभवत उचित नहीं समझते होंगे।

Related

पुर्वान्चल 5707033316973867715

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item