कवियों का जमघट 10 अप्रैल को

जौनपुर। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अपूर्वा भारती के तत्वावधान में कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन 10 अप्रैल को इग्लिश क्लब भारती नगर में रात 9 बजे से  आयोजित किया जायेगा। जिसमें नामी गिरामी कवियों का जमघट होगा। संस्था की एक बैठक अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह की अध्यक्षता व राधेश्याम पाण्डेय के संचालन में  संपन्न हुई। बैठक में कार्यक्रम को भव्य रूप से आयोजित करने पर विचार विमर्श हुआ। कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इलाहाबाद वीपी श्रीवास्तव होगें। इसमें सोमठाकुर आगरा,कमलेश राजहंस अनपरा सोनभद्र, अशोक सुन्दर रानी सतना, कुमार बृजेन्द्र रांची, विभा सिंह मिर्जापुर, पूनत श्रीवास्तव मिर्जापुर, सुनैना त्रिपाठी इलाहाबाद, झगड़ू भैया सारनाथ, नासिर कानपुरी आदि भाग लेगें। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव होगें। बैठक में वीरसेन सिंह वीर, फूलचन्द्र तिवारी, डा0 एके सिंह, नन्द लाल मौर्य,राधेश्याम पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 1282720620853802592

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item