भदोही में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेल का जाम किया पहिया
https://www.shirazehind.com/2015/03/blog-post_951.html
भदोही। कांग्रेस ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को जिले भर में रेल और सड़क जाम किया। इस दौरान पार्टी कार्यकताओं ने भाजपा की नितियों को जन विरोधी बताया। गोपीगंज में पुलिस की भारी मौजूदगी के बाद भी राष्टीय राजमार्ग-दो पर जाम लगाया। इसके बाद ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेश पर सवारी गाड़ी के सामने प्रदर्शन कर चक्का जाम किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष नीलम मिश्रा की अगुवाई में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नीलम ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार अपने वादे से मुकर रही है। देश की जनता उसकी हकीकत जान गयी है। भाजपा किसान विरोधी है। संसद में लाया गया कानून किसानहित के खिलाफ है। इसका कांग्रेस विरोध करेगी। इस बिल को किसी भी स्थिति में अमली जामा नहीं पहनाने दिया जाएगा। इसके अलावा सुरियावां में भी सुनील उपाध्याय की अगुवाई में नेता नगर में सड़क जाम किया गया। भाजपा और प्रदेश सरकार पर विफलता का आरोप लगाया गया। जाम और प्रदर्शन में सुरेश उपाध्याय, गुलजारी लाल और दूसरे कार्यकर्ता मौजूद थे।