महिला ने घर का ताला बंद कर किया आत्मदाह!

भदोही। जिले के सुरियावां थाने के पूरेबदल सांड़ा गांव में मंगलवार की अलसुबह अधेड़ महिला ने अंदर से कमरे का ताला बंद कर आत्मदाह कर लिया। महिला का पति पहले मर चुका है। वह घर में अकेली रह रही थी। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर का ताला तोड़ अंदर से शव निकाला। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि महिला ने क्यों आत्मदाह किया।
पुलिस के अनुसार अल्का दूबे 50 पत्नी जयशिव दूबे घर में अकेली रह रही थी। महिला के पास एक बेटा और बेटी हैं। बेटी की शादी जौनपुर जिले के बरसठी थाने के गोरापट्टी गांव में हुई है। 20 वर्षीय बेटा मुबंई रहता है। महिला काफी दिनों से अकेली रह रही थी। सुबह छह बजे अपने कमरे को भीतर से बंद कर दिया। बाद में उसने केरोसीन डाल आग लगा लिया। कमरे से जब धुंवा निकले लगा तो पड़ोसियों को शक हुआ। जब लोग कमरे को खोलना चाहे तो भीतर से बंद होने से वह नहीं खुला। बाद इसकी जानकारी सुरियावां पुलिस को दी गयी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ महिला को निकाला। लेकिन बिलंब होने से उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ से यह पता चला है कि महिला कुछ दिनों से मानसिक दबाब में थी। स्पष्ट तौर यह कहना मुश्किल है कि महिला ने क्यों आत्मदाह किया। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

Related

जौनपुर 4976869642993143944

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item