श्री रासलीला कार्यक्रम में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

  जौनपुर। श्री संगत जी जीर्णोद्धार समिति द्वारा आयोजित श्री रासलीला कार्यक्रम जारी है जहां श्रोताओं की भीड़ निरन्तर बढ़ रही है। देखा गया कि कार्यक्रम के चैथे दिन भगवान श्रीकृष्ण ने अपने लीलाओं से सभी भक्तों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। भगवान श्री कृष्ण ने मटकी फोड़कर सभी भक्तों को प्रसाद के रूप में माखन व मिश्री दिया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने भगवान की आरती उतारी जहां उपस्थित सभी भक्त भगवान श्री कृष्ण का भजन करते नजर आये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष अनिल मोदनवाल, संयोजक सर्वेश चैरसिया, संदीप जायसवाल, मनोज पाण्डेय, मंटू चैरसिया, देवेश, हनुमान, श्रवण अग्रहरि, अजेन्द्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में पांचवें दिन रासलीला में भगवान श्री कृष्ण अपने साथियों के साथ गेंद खेल रहे थे कि अचानक गेंद यमुना नदी में चला गया। भगवान श्रीकृष्ण गेंद को निकालने यमुना नदी में चले गये जहां उनकी मुलाकात कालिया नाग से हो गयी। वह भगवान को चुनौती देने लगा कि श्रीकृष्ण ने उसका मर्दन किया ओर यमुना नदी से अपने स्वरुप का दर्शन दिया। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 6564720831161790940

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item